समाजसेवी राजा ने ग्रीडगंज बाड़ा वार्ड को किया सेनेटाइज

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। अगले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते नगर पंचायत बंकी व प्रशासन के भरोसे न रहकर समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार सिंह ‘राजा‘ ने अपने निजी खर्च से मुंह पर माॅस्क हाथों में ग्लब्स पहनकर कंधो पर स्वयं सेनेटाइजर मशीन लेकर पूरे ग्रीडगंज बाड़ा वार्ड को सेनेटाइज किया। यही नही राजकुमार सिंह पूरे लॉकडाउन 2020 व 2021 में भी खाद्यान्न सामग्री, माॅस्क निरंतर जरुरतमंदो तक पहुंचाते रहे है। समाज में जरुरतमंदो की इसी तरह निरंतर सेवा करने का जज्बा रखते है। क्षेत्रीय लोग समाजसेवी के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। इस कार्य में उनके युवा साथी सचिन सिंह, पिन्टू गौतम, अंकित सिंह, लक्की, अमन शुक्ला, सलमान, शाकिर, विजय गौतम, राजू गौतम आदि शामिल रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

Don`t copy text!