आधा दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम सादामऊ में शादी समारोह के दौरान गांव के आधा दर्जन लोगों पर मारने पीटने आदि का आरोप लगाते हुए मसौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की गुहार लगाई है। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सादामऊ निवासी मनोज पुत्र बालक राम द्वारा मसौली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि‌ बीती रात मेरे पड़ोसी राम सुमिरन पुत्र भीखा की पुत्री की शादी में गया था जहां द्वार पूजा के समय मेहमानों की आवभगत में लगा था इसी दौरान शादी में पहले से ही मारपीट व बबाल करने के उद्देश्य से घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन लोग अपने हाथों में लाठी-डंडा आदि लेकर लात घूसों से मारा-पीटा वहां मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कराने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गये। फिलहाल पीड़ित शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान है जिसके चलते मसौली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

Don`t copy text!