सांसद व एसडीएम ने किया निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विनियमित क्षेत्र सामान्य विकास निधि के अंतर्गत शहर में मोहारीपुरवा से दशहराबाग तक हो रहे जल भराव की निकासी हेतु आर.सी.सी ड्रेन व 6 मीटर व्यास का शम्पवेल सह पम्प हॉउस व राइजिंग मेंन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत और उपजिलाधिकारी नवाबगंज ने किया। निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण में लग रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी देखा तथा कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की तथा वहां उपस्थित जे.ई. व ए.ई तथा अन्य को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। गौरतलब हो कि भाजपा सांसद के भागीरथी प्रयास के कारण ही नाला निर्माण की स्वीकृति हुई थी जिसका शिलान्यास सांसद ने बीती 23 जनवरी को किया था। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडेय, जे.पी. यादव ए.ई निर्माण खण्ड -3, आकाश पटेल, शिवकुमार शर्मा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज के कई अधिकारी व दिनेश चन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!