अन्र्तजनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा अन्तरजनपदीय गिरोह के 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 150 ग्राम अवैध गांजा, एक तमंचा मय कारतूस एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त पिकप बरामद किया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक राधेश्याम गुप्ता दीपक कुशवाहा कांस्टेबल संजय सरोज विजय कुमार पांडे राजेश कुमार द्वारा मंगलवार को भैंस चोरी की योजना बनाते समय नईगढ़ी मजरे खिझंना रोड़ पर बड्डूपुर पुलिस ने तीन शातिर चोर मो. निजाम पुत्र सईद निवासी टेरा थाना जैदपुर, वसीम पुत्र मुन्ना निवासी जमलापुर थाना असन्द्रा, मेराज पुत्र मुन्ना उर्फ मुनव्वर निवासी जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना कारित करने में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकप बरामद किया गया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बड्डूपुर में धारा 401 भादवि. पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मो. निजाम के कब्जे से 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त वसीम के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर में धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना बड्डूपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 192/2020 धारा 380/411 भादवि. एवं अभियुक्त मो. निजाम थाना घुंघटेर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 140/2020 धारा 379/411 में पहले से वांछित था। अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है। इनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घटना कारित करने से पूर्व गांवों में घूम-घूम कर घरों के बाहर बंधी भैंसों की रेकी की जाती है एवं मध्य रात्रि में पिकप पर लाद कर चोरी कर लेते हैं। अभियुक्त मो. निजाम द्वारा पूछतांछ में बताया गया कि अपने 06-07 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिसम्बर 2020 में थाना घुंघटेर व बड्डूपुर से भैंस चोरी कर दो पिकप से ले जा रहे थे कि रीवां-सीवां शारदा नहर पुल थाना बड्डूपुर के पास पुलिस द्वारा एक पिकप के साथ दो लोगों मोलहे व प्रदीप कुमार मिश्र को गिरफ्तार कर लिया था और हम सभी भाग गये थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!