प्रधान के भाई ने ब्लड डोनेट कर कि मानवता की मिसाल पेश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद में गरीबों को ब्लड डोनेट करने के लिए युवा काफी तेजी के साथ प्रेरित होते हुए नजर आ रहे हैं आपको बताते चलें कि इस पूरे प्रेरणा में बाराबंकी के पत्रकार व समाजसेवी श्रवण चैहान हैं। समाजसेवी व पत्रकार श्रवण चैहान गरीबों की मदद कर ब्लड डोनेट करवाते हैं और खुद करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण चैहान को शनिवार को सुबह एक फोन आया और पीड़िता के पुत्र ने बताया कि मैं बहुत गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता हूं और मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं ब्लड खरीद सकूं जिस पर तुरंत श्रवण चैहान ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लड देने के लिए लोगों से अपील की जिस पर तुरंत भानु बाजपेई ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जरौली त्रिवेदीगंज के भाई राहुल के द्वारा ब्लड डोनेट के लिए सहमति जताई गई। उन्होंने इस कड़ाके की आंधी तूफान बारिश में बाराबंकी पहुंचे और उन्होंने ब्लड डोनेट करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। राहुल बाजपेई का कहना है कि ब्लड डोनेट कर महिला की जान बचाई गई है उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेट करना सबसे बड़ा दान है फिलहाल इस कार्यशैली को देखकर हर कोई प्रशंसा कर रहा है उन्होंने बताया कि हर किसी को ब्लड डोनेट करना चाहिए।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!