तीसरे दिन भी नहीं जला चूल्हा, पीड़ित की मां बेसुध।

तीसरे दिन भी नहीं जला चूल्हा, महिला बेसुधतीसरे दिन भी नहीं जला चूल्हा, महिला बेसुध
फतेहपुर चौरासी बीते गुरुवार रात फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत कस्बा स्थित कालीमिट्टी-दबौली मार्ग

फतेहपुर चौरासी: बीते गुरुवार रात फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत कस्बा स्थित कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर एक अनियंत्रित कार दो बाइकों व एक साइकिल को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई थी। इसमें आशीष पुत्र कृष्ण पाल निवासी शास्त्री नगर फतेहपुर चौरासी, पांच वर्षीय रितिक पुत्र राकेश, राकेश पुत्र राजाराम व राजाराम पुत्र स्वर्गीय फकीरे निवासी काजीपुर बंगर फतेहपुर चौरासी व सौरभ पुत्र रवींद्र निवासी मछरिया थाना माधवगंज हरदोई की मौत हो गई थी। वहीं मोहित पुत्र जयकिशन निवासी माधवगंज हरदोई व दीपक पुत्र किशन निवासी बद्रीपुरवा फतेहपुर चौरासी घायल हुए थे। वहीं मृतक राकेश के भाई संदीप व उसके चाचा के लड़के अवधेश को भी चोटें आईं थीं। हादसे के बाद से घर में नाते-रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोगों के अनुसार घटना के बाद से घर में चूल्हा नहीं जला है। परिवार में तीन लोगों को खोने के बाद सीमा की हालत खराब है। उसका पति और इकलौते बेटे की मौत के बाद से वह बेसुध सी हो गई है। पुलिस आरोपित कार चालक की तलाश करने में नाकाम रही। शनिवार को भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। लगातार दबिश दी जा रही है।

कोरोना बंदी में घर आया था मृतक

स्वजन ने बताया राकेश सीतापुर में रहकर सिलाई का काम करता है। बीते दिनों वहां कोरोना बंदी लगने के बाद वह काम छोड़कर घर चला आया था। अब तो परिवार कि तीन पीढ़ी खत्म होने के बाद परिवार के सामने खर्च चलाने कि समस्या आ गई है।

नेताओं ने स्वजन को बंधाया ढांढस

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने घर पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे हर समय परिवार के साथ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा मृतक स्वजन को दी गई दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा राशि को लेकर उनको धन्यवाद दिया। कहा कि परिवारों की स्थिति देखते हुए मृतक स्वजन को कम से कम 10 लाख और घायलों को दो लाख की सहायता की मांग की।

Don`t copy text!