सर्पदंश से महिला की मौत

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। कंडा लेने गई महिला को एक सांप ने डस लिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम अरियामऊ निवासी सावित्री देवी पत्नी रामबरन रावत बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खाना बनाने के लिए घर के बाहर रखे कंडा लेने गई थी। इसी दौरान उसमें बैठे सांप ने डस लिया। महिला के शोर मचाने पर आनन-फानन में परिवारीजनो ने महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हुई। सूचना घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गरीब तबके के पीड़ित परिवार में मृतका के एक लड़की, दो बच्चे व पति है। सर्पदंश से हुई मृत्यु की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अवधेश शुक्ला ने प्रकरण की जांच की।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!