सदस्य ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए जारी की गयी अधिसूचना

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच 03 जून। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार द्वारा जनपद बहराइच अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों एवं स्थानों जो मा. न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो के उप निर्वाचन के तिथियों की घोषणा कर दी गयी है।
जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 06 जून 2021 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक नामांकन किया जा सकता है। जबकि उसी दिन अपरान्ह 05ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। इसी प्रकार 07 जून को पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी तथा उसी दिन अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। जबकि 12 जून 2021 को पूर्वान्ह 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक मतदान तथा 14 जून 2021 को प्रातः 08ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतो की गणना की जायेगी।
सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्वाचन अधिकारी को रिक्त पदों का सम्पूर्ण विवरण प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र/आरक्षण सहित उपलब्ध कराया जायेगा। निर्वाचन अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत में मुनादी द्वारा सर्वसाधरण को इसकी सूचना दी जायेगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड जरवल में 141, कैसरगंज में 101, हुजूरपुर में 67, फखरपुर में 269, तजवापुर में 211, बलहा में 84, महसी में 130, महसी में 85, मिहींपुरवा में 87, नवाबगंज में 64, चित्तौरा में 122, पयागपुर में 156 तथा विशेश्वरगंज में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायतों के 181 पदों तथा ब्लाक जरवल में त्यागपत्र के कारण रिक्त हुए सदस्य क्षेत्र पंचायत के 01 पद पर उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गयी है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!