बसपा के कद्दावर नेता ने थामा भाजपा का दामन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी‘ ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर अवध क्षेत्र अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण भाव का परिचय देते हुए कहा कि राष्ट्र की वास्तविकता को अगर कोई पार्टी परिभाषित करती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है, राम के देश में राम के पथ का अनुसरण करना और उनके अनुसार प्रजा का पालन करना ही लोकतंत्र है भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों से प्रभावित होकर ही मैनें आज पार्टी की सदस्यता ली है मैं पार्टी के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन अपनी पूरी लगन और निष्ठा के साथ करूँगा व अपने कार्यकर्ताओं के लिए पूरी तरह समर्पित रहूँगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!