बड़े मंगल पर जगह-जगह हुआ सुंदरकांड पाठ, वितरित हुआ प्रसाद

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। जनपद में जगह जगह पर बड़े ही धूमधाम से ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार के दिन सुंदर काण्ड पाठ सहित प्रसाद वितरण का आयोजन कर किया गया। जनपद के रसौली, मसौली, रामनगर, दरियाबाद, भिटरिया, सुमेरगंज, मीननगर सहित सभी जगह पर जेष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार के दिन बड़े ही धूमधाम से लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और साथ ही साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया वही टिकैतनगर के सिंह डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़े ही धूमधाम से सुंदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात तमाम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर डॉ नितिन सिंह, डॉक्टर शुभम सिंह, डब्लू सिंह, शिवम सिंह, राना सिंह, मनीष आर्या, प्रदीप यादव, अजय कुमार, विक्की, इंसाद, राजेश, विवेक, अजीत, शानू, झगरू, सुभाष सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!