बाराबंकी। नागेश्वर नाथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शाखा एवं योगा शाखा समूह ने कोरोना काल में दिवगंत जनों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सदस्यों ने नागेश्वर नाथ स्थित तालाब की सफाई भी किया जो काफी समय से बहुत गंदा हो चुका था जिसकी वजह से मछलियों का जीवन खतरे में हो गया था। इस अवसर पर बाल गोविंद त्रिपाठी, प्रभात वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, पुतान पांडे, राकेश रस्तोगी, लालू रस्तोगी, जयशंकर, मोहन, विनोद गुप्ता, विवेक गुप्ता, बलराम, शिवकुमार व मोनू शामिल थे।

