मसौली बाराबंकी। चन्दौली पावर हाउस से विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर आपूर्ति के लिए जर्जर विद्युत लाइन सिरदर्द बन गयी है बीते दो दिनों से 33 हजार हाईटेंशन तार टूटने से बीती रात्रि घण्टो आपूर्ति ठप्प रही वही भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। मंगलवार की मध्यरात्रि चंदौली से मसौली, रामनगर सिरौलीगौसपुर के विद्युत उपकेन्द्र को सफ्लाई होने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन पालीटेक्निक के निकट टूट गयी जिससे करीब 9 घण्टे विद्युत आपूर्ति ठप्प रही जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। विदित हो कि उक्त हाईटेंशन लाइन के क्षतिग्रस्त होने से तीनों उपकेन्द्र के करीब 5 सौ से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे और करीब दो लाख से अधिक आबादी गर्मी से परेशान रहे। और भोर में मौके पर पहुँचे उपखण्डीय अधिकारी प्रेम पटेल ने अपने सामने ही विद्युत लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति को चालू कराया। इसके अलावा दो दिन पहले भी बहादुरपुर जंगल मे हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 3 घण्टे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बताते चले कि वर्षो पूर्व खींची गई हाईटेंशन लाइन आये दिन क्षतिग्रस्त होती रहती है जिसका खामियाजा ग्रामीण उपभोक्ताओं को झेलना पड़ता है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
Related Posts

