संघर्षशील पार्टी है भाजपा, जब विपक्षी में हो तब: मो0 उमर

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

वर्तमान सत्तारूढ़ की गलत नीतियों से लगातार बढ़ रही हैं महंगाई, विपक्ष नाकारा साबित हो रहा है।

बाराबंकी। संघर्ष करके जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महंगाई प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, सरकार चंद पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है और उनको ही फायदा पहुंचाने के लिए 18-18 घण्टे काम रही है। विपक्षी दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी से अच्छी कोई पार्टी नहीं है किन्तु अफसोस जब से सत्ता हासिल ही उसके बाद से जनता का ही शोषण हर तरफ हो रहा है। उक्त विचार ग्राम रसूलपुर कला, पोस्ट अलियाबाद जिला बाराबंकी के निवासी युवा अधिवक्ता मो0 उमर मुख्तार ने जारी बयान में कही।
उन्होंने आगे बताया कि देश में लगातार सरसों के तेल व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा हो रहा है किन्तु सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, इस सरकार में भारत की जनता काफी हैरान है, लोगों की आमदनी कम हो गई है, खर्चे ज्यादा हो गये हैं। यही सरकार जब विपक्ष में थी तब दस रूपये गैस में बढ़ते थे तो सांसद से लेकर विधायक तक सड़कों पर उतर आते थे और सरकार की ईंट से ईंटा बजा देते थे तब सरकार को बढ़े हुए दाम को वापस लेना पड़ता था, किन्तु जब से सरकार सत्ता में आई है तब से जनता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान समय का विपक्ष एकदम नाकारा साबित हो रहा है, और सपने सत्ता के देखे जा रहे हैं।

किसान और मजदूर लगातार जीवन से संघर्ष कर रहा है, डीजल के मूल्यों में वृद्धि होने से सभी प्रकार की खाद्य सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं, किसान की लागत बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बरगला रही है ताकि जनता धर्म के नशे में झूमती रहे और सरकार लगातार महंगाई बढ़ाती रहे, वर्तमान समय लोकतंत्र के लिए काफी घातक सिद्ध हो रहा है, यहाँ पर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किये जाते हैं और तरह-तरह से मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। सत्तारूढ दल लगातार जनता में भ्रामक प्रचार प्रसार कर रही है। झूठें तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जाता है और फिर उसी के समर्थन में एक तरह का टेªण्ड चलाया जाता है ताकि जनता मूलभूत मुद्दों को भूलकर सरकार के मकड़जाल में फंस जाये और सत्ता अपनी काम आसानी से करती रहे। सरकार को जनता के हित में कार्य करना चाहिए ताकि आमजन को सुविधाएं मिले और महंगाई पर लगाम लगाई जाये।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!