ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दी तहरीर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के रसूलपुर गांव में प्रहलाद कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि गाँव के कुछ लोग सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कराकर मार्ग को बंद कर रहे है। जिससे गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों सामना पड़ेगा। जबकि यह सार्वजनिक रास्ता ही ग्रामीणों का मुख्य मार्ग है जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण किया जा रहा है। जिसके सम्बंध में कोतवाली बदोसराय में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। ना तो छज्जा हटवाया गया है जिससे निर्माण कर रहे लोगो के हौसले बुलंद है और मुख्य मार्ग पर लंबा चैड़ा छज्जा निकाल कर व दरवाजा लगा कर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करना चाह रहे हैं। जिसकी सार्वजनिक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को भी दिया गया है। ग्रामीणों के मुख्य मार्ग से ट्रैक्टर ट्रालियो व वाहनों का आवागमन रहता है। इसी रास्ते पर निर्माण के बाद किसानों व राहगीरों को निकलना मुश्किल हो जायेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!