लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावना; गर्मी से मिली राहत
लखनऊ : लखनऊ में आज गुरुवार सुबह सात बजे से हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया।दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है।कल बुधवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत 17 जिलों में आसमान में काले बादल छा गए।आज गुरुवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों ने आज अवध और पश्चिमी यूपी के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में इस मानसून का पहला कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। 11-12 जून को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।
पश्चिमी यूपी के 17 जिले में अलर्टअमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, गोंडा, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, कासगंज, एटा जिले में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग में इस संबंध में लगातार अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों को चेतावनी दी थी।अवध के 16 जिलों में अलर्टमौसम विभाग में लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

