जिलाधिकारी आवास के गेट पर प्रदर्शन की घोषणा पर प्रशासन के हाथ पैर फूलू एक सप्ताह में समस्या समाधान का आस्वासन के बाद किसानों का आक्रोश हुआ शांत

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

गांव- गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर टिकैत की जयंती पर 06 अक्टूबर को एटा मैं किसान महापंचायत होगी जिसमें देश के प्रमुख नेता शामिल होंगे

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.06.2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की पंचायत एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संपन्न हुई उक्त बैठक में तय किया गया कि देश ब्यापी किसान आंदोलन एवं किसानों की स्थानीय समस्याओं के समाधान न होने की वजह से किसानों मैं काफी आक्रोश व्याप्त रहा उक्त पंचायत में किसानों ने जिलाधिकारी आबास के गेट पर जन समस्याओं के समाधान न होने तक अनिस्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने का एलान किया जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए आनन फानन में प्रशासन ने एक सप्ताह में गेहूं खरीद, सिंचाई हेतु राजवाह पानी आदि की समस्याओं के समाधान का आस्वासन दिया उसके पस्चात किसानों का आक्रोश शांत हुआ और अग्रिम रणनीति तैयार करते हुए किसानों ने कहा कि पूरे जनपद में गांव गांव अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और समय समय पर समस्याओं के समाधान की समीक्षा की जाएगी और किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर 06 अक्टूबर को किसान महापंचायत का आयोजन एटा मैं किया जाएगा उक्त महापंचायत मैं देश के प्रमुख किसान नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा किसान आंदोलन में सहयोग समर्थन करने वाले राजनैताओं का आभार व्यक्त करते हुए आमंत्रित किया जाएगा तथा निस्क्रिय पडी ब्लॉक कमेटी को भंग कर गांव स्तर तक संगठन को खडा किया जाएगा अंत में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी एटा सोंपा लम्बित मांगों के निस्तारण सहित निम्नलिखित मांगो को प्रमुख रूप से उठाया गया।

 

1 :-भारत सरकार द्वारा तीनों काले कानूनों को तत्काल रद्व किया जाए।

2 :- स्वामी नाथन आयोग की शिफारिशें लागू करते हुए गेहूं – 5000, धान – 5000, सरसों – 8000, मक्का – 4000, बाजरा – 4000 आदि फसलों का उचित मूल्य तय कर किसानों को उत्पादन की खरीद की गारंटी दी जाए।

3 :- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का गारंटी कानून बनाकर उससे कम पर.खरीद करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

4 :- किसान आयोग का गठन किया जाए और उसका सदस्य एवं अध्यक्ष प्रगतिशील किसानों को बनाया जाए।

5 :- किसान सम्मान योजना को 500 से बढाकर 10000 रू प्रतिमाह किया जाए ताकि किसानों के घर की रसोई का खर्च चल सके।

6 :- अलीगढ़ – आगरा मण्डल सहित प्रदेश के सभी किसानों का गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ईमानदारी के साथ अनवरत रूप से जब तक सभी किसानों का गेहूं न विक जाए तब तक खरीदा जाए एवं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने की बजह से मजबूरी वश जिन किसानों ने मण्डी मैं 1600 रू प्रति कुंटल बेचने की बजह से हुए घाटे की तत्काल भरपाई सरकार करे।

7 :- माचुआ राजवाह की सैफन की सफाई सहित सभी राजवाह नहरों की टैल तक सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

8 :- बैबर ब्रांच नहर स्थित अम्रतपुर गांव पर तत्काल पुल का निर्माण कराया जाए।

9 :- किसान नेता अखिल संघर्षी सहित 40 किसानों के विरुद्ध 11 अप्रैल को मिरहची थाने में लिखाए गए मुकद्दमा को तत्काल रद्व किया जाए।

10 :- शराब के पीने से अलीगढ़ में सेकडों लोगों की जान चली गई है पूर्व में भी जनपद एटा के अलीगंज मैं भी वडी संख्या में एक साथ काफी लोगों की म्रत्यु हुई थी इसलिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में शराब को तत्काल बंद कराया जाए।

11 :- एटा मण्डी मैं खाधान्न बैचकर किसान सहर होकर अपने घर जाते हैं तो अलीगंज तिराहा पर दिन में ही खुलेआम लूट लिया जाता है वहीं पर झुग्गियों में रह रहे लोगों के द्वारा अवैध शराब का कारोबार बीचों बीच किया जाता है उक्त चोराहे की निगरानी रखने के लिए कैमरा लगाए गए थे जिसे तोड़ दिया गया लेकिन कभी कोई बडी से बडी वारदात होने पर भी कठोर कार्यवाही नहीं होती उपरोक्त झुग्गियों को हटवाकर लोगों को कांशीराम कालोनी में शिफ्ट किया जाए एवं चौराहे की 24 घंटे निगरानी बढाई जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, संजीव प्रधान राष्ट्रीय संयोजक, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, बबलेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र चौधरी अध्यक्ष किसान विकास समिति, राजू सौलंकी, थान सिंह लोधी, बबलू नागर, हाकिम सिंह, आशुतोष, रवी भाई, शिवदयाल फौजी, अनुराग, जाहिद अब्बास, चंद्र पाल वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, राजेन्द्र सिंह, महेश, आशू, राकेश, रामनिवास वर्मा, वंटू, शशीकांत, जदुवीर, अशोक कुमार, मुकेश प्रधान, ठा भानुप्रताप सिंह, रिजवान अली, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!