आतंक का पर्याय बना दाउद की गिरफ्तारी से जनता ने ली राहत की साँस।
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना क्षेत्र जैदपुर में आतंक का पर्याय बना दाउद को आज बहराइच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद जनता ने राहत की सांस ली।, बताते चलें कि दाउद को बहराइच की पुलिस गौ हत्या के मामले में वांछित चल रहा है जिसे आज बाराबंकी के जैदपुर से पकड़ के ले गई। दाऊद की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही अन्य मार्फिन तस्करों।गौ हत्यारों बदमाशों में खलबली मच गयी तो वही जनता ने राहत की साँस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना क्षेत्र जैदपुर के ग्राम टेरा निवासी दाउद को आज बहराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है की दाउद गौहत्या में वांछित था, इससे पहले पुलिस
दाऊद का नाम काफी चर्चा में रहा है किन्तु स्थानीय पुलिस व बहराइच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दाऊद को धर दबोचा। पुलिस की करवायी से क्षेत्र के बदमाशों में खलबली फैल गई है। मालूम हो की दाऊद पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

