एबीवीपी ने चैकी प्रभारी संग किया पौधा रोपित
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बंकी नगर स्थित पुलिस चैकी में पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया अभियान में 8 पौधे लगाए गए जिसमें नीम गुलमोहर पकड़िया आदि पौधे रोपित किए गए विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल ने बताया विद्यार्थी परिषद ने वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी में हो रही ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधारोपण किया जाना बहुत आवश्यक है देश में पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण बार-बार अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं जंगलों का क्षेत्रफल घटने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं ऐसे में सभी को सर्वाधिक आक्सीजन उत्पन्न करने वाले वृक्षों को लगाना चाहिए जिला मीडिया संयोजक शशांक वाजपेई ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा रोपित कर आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर बंकी चैकी प्रभारी सुधीर कुमार, शशिकांत, अच्युत मिश्र अभय, शशांक बाजपेई, दयानंद मिश्र, अविनाश, उदय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

