बहराइच।थाना मटेरा दिनांक 13.06.2021 को थाना क्षेत्र मटेरा के ग्राम भगवानपुर मौजा परसपुर निवासी मकबूल पुत्र नूरा ने थाना मटेरा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि दिनांक 12 जून 2021 को सुबह लगभग 7 बजे उसकी बेटी राजता उम्र 08 वर्ष हमेशा की तरह मदरसे मे पढ़ने गयी थी। जब वापस घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना प्राप्त होते ही थाना मटेरा द्वारा अपराध संख्या 99/2021 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक महोदया सुजाता सिंह द्वारा घटना स्थल ग्राम भगवानपुर मौजा परसपुर का भ्रमण कर परिजनो से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की गई व गुमशुदा बालिका की खोजबीन और शीघ्र बरामदगी के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।उक्त निर्देशन के क्रम में गुमशुदा बालिका को आज सूचना से 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया है, पूछताछ में प्रथम दृष्टया घर वालो से नाराजगी से घर से चले जाना प्रतीत हो रहा है। विवेचना के क्रम में थाना स्थानीय द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

