नाटो से अर्दोग़ान नाराज़, कहा तुर्की की संप्रभुता का सम्मान किया जाए
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
तुर्की के राष्ट्रपति ने नाटो को संबोधित करते हुए इस संगठन द्वारा अपने देश की संप्रभुता के सम्मान की मांग की है।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने अपने एक संबोधन में नाटो की आलोचना करते हुए कहा है कि तुर्की के अधिकारों और उसकी संप्रभुता का सम्मान किया जाए।उन्होंने तुर्की की संसद में सत्ताधारी दल के संसदीय गुट के साथ भेंट में नाटो को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध प्रभवाी संघर्ष और मानवीय संकट से उचित ढंग से निबटने की मांग को मैं बार बार दोहराता रहूंगा।
Related Posts
तुर्की के राष्ट्रपति का कहना था कि सुरक्षा परिषद में वीटो का अधिकार प्राप्त 5 देशों के अतिरिक्त भी दुनिया में देश हैं। उन्होंने कहा कि यह बात मैं हर प्लेटफार्म पर कहने के लिए तैयार हूं। अर्दोग़ान ने कहा कि सोमवार को ब्रसल्ज़ में होने वाले नाटो के सम्मेलन में मैं अपनी बात रखूंगा और हम किसी को भी विशिष्टता नहीं देंगे।उन्होंने बताया कि नाटो का सदस्य होने के नाते तुर्की ने इस संगठन में अपनी सारे दायित्वों का निर्वाह किया है और हम आशा करते हैं कि अन्य सदस्य भी तुर्की के अधिकारों का सम्मान करें।

