रूजी रोग की चपेट में आने से औने पौने दामों पर बिक रहा आम।

शादाब अली की रिपोर्ट

उन्नाव जिले में अबके अक्सर तहसील क्षेत्र में हसनगंज तहसील क्षेत्र में आम की बागवानी करने वाले बागवान आम के बौर देखकर काफी खुश थे। मगर बौर के सड़ जाने से पैदावार आधी से भी कम हुई। उसपर रूजी नामक कीड़े ने आम की आधी फसल को काला कबरा कर दिया है। जबकि किसानों ने पेस्टीसाइड का दर्जनों बार स्प्रे भी किया। आम काला कबरा होने से औने पौने दामों पर बिक रहा है। जिससे किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। फरहदपुर मंड़ी मे कालाआम 20 से 30 रुपए तक बिक्री करना मुशकिल होता है। मंडी में जगह-जगह काले कबरे आम के ढेर लगे रहते हैं। जिसके खरीदार बहुत कम मिलते हैं। जिससे क्षेत्र के उनवा, फरहदपुर, अजमतगढी, नसरतपुर, जंगले मउ, रानीखेड़ा, खालसा, शेखपुर, नेवाजखेड़ा, अबनपुर, असुरनखेड़ा, सल्खेमउ, उंचगांव, गजप्फर नगर, कुरौली, पूरा बरौना, दयालपुर, बाराखेड़ा, रामपुर, अखौली, आदमपुर, बरेठी, बेनीखेड़ा, सत्तीदीनखेड़ा, समदपुर, जसमड़ा, बब्बन, लालपुर, नई सराय, टिकवा मउ, गदनखेड़ा, भिटवा, मौल्वीखेड़ा, चंदौली व बुजुर्ग सहित दर्जनों गांवों में आम की खेती छोड़ किसान अन्य फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। जिससे वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके।

Don`t copy text!