कोतवाल की अमर्यादित भाषा के खिलाफ हिन्दू युवावाहिनी ने खोला मोर्चा!

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

-तूल पकड़ता जा रहा है नगर कोतवाल पंकज सिंह की अभद्रभाषा का वीडियो

बाराबंकी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह द्वारा शहर के धनोखर चैराहे पर अपनी माइक लगी बोलेरो गाड़ी से शहर के व्यापारियों को दुकानें बंद कराने के दौरान की गई अभद्रभाषा से शहर के साथ जनपद के व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त हो गया है, किन्तु व्यापारियों के नाम बनाये गये बड़े-बड़े संगठनों द्वारा व्यापारी हित पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी भीमसेन ने नगर कोतवाल के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर नगर कोतवाल पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किये जाने की मांग की, उचित कार्यवाही से ही व्यापारियों का आत्मसम्मान बच सकेगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों सोशल मीडिया पर नगर कोतवाल पंकज सिंह का वीडियों खूब वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने ट्वीटर के माध्यम से अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से जांच करके कार्यवाही करने की बात कहीं थी किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही न होने से व्यापारियों में काफी असंतोष व रोष व्याप्त हो गया हैं। मालूम हो कि अमर्यादित वीडियो में कोतवाल साहब की भाषा के कुछ अंश-‘‘इनका हम नौकर लगे हैं, इनकी दुकान हम बंद कराये, मा….र….द (मां की अश्लील गाली) इनका कोई कर्तव्य नहीं है। जिसके बाद से शहर की जनता के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में काफी रोष व्याप्त हो गया है, हर तरफ कोतवाल की अमार्यादित भाषा की निन्दा की जा रही है, इस सम्बंध में कई फुटकर व्यापारियों ने कहा कि हम लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है, जो संगठन के मठाधीश हैं वह सब अपने नेतागिरी के चक्कर में फुटकर व्यापारियों के आत्मसम्मान को नहीं बचा पा रहे हैं। श्री भीमसेन ने आगे बताया कि अगर जल्द से जल्द आला अधिकारियों द्वारा नगर कोतवाल पंकज सिंह पर कार्यवाही नही की गई तो हम लोगों का प्रतिनिधि मण्डल व्यक्तिगत तौर पर राजधानी जाकर महाराज जी से मिलकर जनता व व्यापारियों के आत्मसम्मान बचाने की फरियाद करेंगे। नगर कोतवाल जनता के नौकर है, उनका यह कहना कि माइक खुला रह गया था, क्या माइक बंद करके सार्वजनिक स्थान पर व्यापारियांे को गंदी-गंदी गाली दी जा सकती है। श्री भीमसेन ने बताया कि कोतवाल हर चैराहे पर माइक से बहुत दिनों से गाली देते आ रहे थे किन्तु जब से वीडियो वायरल हुआ है तब से उनकी जुबान कुछ शांत हैं वरना वह ज्यादातर गाली से ही बात करते थे।
वहीं नगर कोतवाल पंकज सिंह का कोरोना कफ्र्फू लागू करवाने के दौरान बोली गई आपत्तिजनक भाषा के सम्बंध में कहना है कि अनजाने में खुला रह गया माइक, किसी से नहीं बोले अपशब्द।
अब देखना यह है कि क्या दोषियों पर कार्यवाही होगी या जांच के नाम पर दोषियों को अमरदान मिलता रहेगा। यह तो जाने वाला समय ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!