उपचुनाव में कौशलेन्द्र यादव ने 713 मतों से हुए विजयी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। बंकी ब्लाक की ग्राम पंचायत चचेरुवा में प्रधान पद के उपचुनाव में कौशलेंद्र यादव उर्फ कोकी ने 713 मतो से शानदार जीत दर्ज करते हुए कुल 1247 मत प्राप्त किये इनके सामने चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधान उमाकान्त यादव को महज 537 वोट मिल पाए। 12 जून को हुए मतदान में यंहा कुल 1798 मत पोल हुए थे जिसमें 11 वोट इनवैलिड पाए गए। पिछले माहीने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 मई को हुए मतदान के बाद 29 मई को लोकनाथ यादव उर्फ विक्की की अचानक मौत हो गयी थी। 2 मई की मतगड़ना में मृतक ने उम्मीदवार ने 934 मत पाकर अपने विपक्षी उमाकान्त यादव को 314 मतो के बड़े अंतर से हरा दिया। इस चुनाव में पराजित उम्मीदवार उमाकान्त को 624 मत प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर कौशलेंद्र यादव उर्फ कोकी का कहना है कि सामाजिक और धार्मिक कार्यो में रूचि समाज को सेवा बुरे वक्त में सहारा बनकर खड़ा होना जैसी आदतों ने परिवार की लोकप्रियता लगातार बनी है। पिता अहिबरन यादव लगातार दो बार प्रधान बने । इनकी मौत के बाद लोकनाथ विक्की ने होश संभाला और पिता की राह पर चलकर पिछला चुनाव बंकी ब्लाक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दूसरा चुनाव भी शानदार मतो से जीता। लेकिन इस युवा प्रधान को ईश्वर ने अपने पास बुला लिया। 1 माह के अंदर हुए उपचुनाव को छोटे भाई कौशलेंद्र ने लड़ा पिता और भाई की सेवा भाव का लाभ लेते हुए रिकार्ड 713 मतो से जीत दर्ज करके विपक्षी को पराजित किया ये जीत अब तक पंचायत की सबसे बड़ी कामयाबी है।

उपचुनाव! अंशु सिंह वर्मा ने मारी बाजी, बने बीडीसी


मसौली बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव की सोमवार को ब्लाक सभागार में हुई मतगणना में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अंशु सिंह वर्मा ने अपने निकटतम सपा समर्थित उम्मीदवार संगीता वर्मा को 215 मतों से पराजित कर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लिया तथा अवैध मतों का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि क्षेत्र पंचायत संख्या 31 नेवला द्वितीय की निर्वाचित बीडीसी सदस्य कमला देवी पत्नी लालबहादुर की 2 मई को हुई मतगणना से पूर्व 29 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। जिसपर 12 जून को हुए उपचुनाव की शनिवार को ब्लाक सभागार में हुई मतगणना में प्रमुख पद की भावी उम्मीदवार भाजपा समर्थित अंशु सिंह वर्मा ने 675 मत प्राप्त कर दूसरे नम्बर पर रही सपा समर्थित संगीता वर्मा को 215 मतों से पराजित किया। दूसरे नम्बर पर रही संगीता वर्मा को 460 मत, दीपमाला को 67 मत, प्राची वर्मा को 109 मत, सुनीता को 35 मत व स्नेहलता को 8 मत प्राप्त हुए तथा 28 मत अवैध पाये गये। इसी क्रम में गत अप्रैल माह में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में 722 ग्राम पंचायत सदस्य के पद में 210 पद रिक्त रह गये थे जिसमें हुए उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही 171 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे तथा 11 पदों पर किसी ने उम्मीदवारी दाखिल न करने से आज भी रिक्त है 12 जून को 30 वार्डो के हुए मतदान की मतगणना ब्लाक सभागार में सम्पन हुई। जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह ने मतगणना स्थल का जायजा लेते हुए टेबल नम्बर 3 पर पहुँच अवैध पाये गये मतपत्रो का जायजा लिया तथा विजयी उम्मीदवारों को जल्द से जल्द जीत का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण सम्पन कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा व चैकी प्रभारी त्रिलोकपुर शिखा सिंह दलबल के साथ मौजूद रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!