बाराबंकी। शहर के मखदूमपुर स्थित विधायक आवास पर सदर विधायक सुरेश यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर मनोनित किए गए सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। विधायक धर्मराज ने श्री श्रीवास्तव के कार्यप्रणाली को सराहते हुए कहा कि उन्हें जिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन करे और राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी न्यायोचित मांगों के लिए दुगुनी ऊर्जा के साथ संघर्ष करे। विधायक धर्मराज ने उन्हे विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं आपको या संगठन के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो मुझे अवगत कराए आप सभी के अधिकारों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का प्रयास करूंगा। श्री श्रीवास्तव इसके साथ साथ महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद के साथ साथ उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री, विद्युत सुरक्षा निदेशालय मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

