100 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद की सख्त तेवर से शराब माफियाओं में मचा हड़कम्प। पुलिस द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें एक अभियुक्त के कब्जे से 100 लीटर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस ने उसके पास से 2000 लीटर लहन भी बरामद की है। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना टिकैतनगर प्रभारी नारदमुनि सिंह को सूचना मिली कि घाघरा नदी पार मांझा ग्राम बांस गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने का कार्य चल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक नन्द हौसिला यादव, हे. माजिद कमला, मनोज कुमार व महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार करने के लिये मौके पर पहुंच गये। पुलिस टीम को आता देख शराब माफियाओं में हड़कम्प मच गया। इससे पहले यह लोग भागते तभी पुलिस ने मोनू पुत्र छोटेलाल निवासी गढ़ी बांसगांव को धर दबोचा। पुलिस ने लगभग 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस ने 2000 लीटर लहन नष्ट किया। टिकैतनगर पुलिस प्रभारी ने अभियुक्त मोनू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!