संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर चैकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने को लेकर रामसनेहीघाट स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घंटों गहमागहमी के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। असंद्रा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर चैकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासिनी रानी (27) पत्नी मनोज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पड़ा मिला। परिजनों का घर में दाखिल होने पर रानी को बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी हुई तो मौत की पुष्टि को लेकर रामसनेहीघाट कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल तो लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए। घंटों गहमागहमी के बाद मृतका के घर वालों ने इसकी सूचना चैकी इंचार्ज दिलावरपुर वेद प्रकाश यादव को दी। इस संबंध में चैकी इंचार्ज दिलावरपुर वेद प्रकाश ने बताया कि फांसी की घटना संदिग्ध है। परिजनों की सूचना पर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि परिजन बीमारी से मौत कारण बता रहे हैं। वही मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!