विजय स्मृति वृक्षारोपण के तहत 13 दिन लगाए पौधे

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना द्वारा चलाए जा रहे पन्द्रह दिवसीय विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के तेरहवें दिन पर्यावरण सैनिक नवनीत कुमार के नेतृत्व में मसौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चंदवारा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जायसवाल के द्वारा मीठी नीम का पौध रोपण किया गया जिसमें पर्यावरण सैनिक आशीष कुमार, पंकज कुमार, आर्यन, मनीराम, परमेश कुमार आदि मौजूद रहे। विकास खण्ड मसौली के ग्राम पंचायत लछबर बजहा में पर्यावरण सैनिक विजय वर्मा की प्रेरणा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानध् सदस्य द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विकास खण्ड बंकी के ग्राम कमरावां में पर्यावरण सैनिक प्रदीप सारंग की प्रेरणा से व अभियान अध्यक्ष सदानन्द वर्मा की उपस्थिति में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मुमताजुन निशा व पंचायत सदस्य शेखराम रावत द्वारा सहजन पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर सुनीता देवी, नीतू रावत, रीतू गौतम, सरिता वर्मा, नौमी लाल, बंशराज, मुजीब अहमद, मो. हनीफ, राम सुमिरन वर्मा, संजय रावत, दिवाकर रावत उपस्थित रहे। विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत तोरई गांव, पिथुरपुर में पर्यावरण सैनिक शशांक प्रताप सिंह के नेतृत्व में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह पूर्व प्रधान के द्वारा नीम के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!