अफवाहो पर ध्यान न दे, शांति व्यवस्था बनाये रखे: रवेन्द्र सिंह सिविल चैकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शहर मे शान्ति बनाये रखने के लिये एसपी आकाश तोमर के आदेश पर जिले के सभी थानो व पुलिस चैकी प्रभारी को पीस कमेटी की बैठक की गई। शहर के सिविल लाइन पुलिस चैकी इंचार्ज रवेंद्र कुमार सिंह ने पीस कमेटी बैठक मे सीएए के बारे मे लोगो को जानकारी देते हुये कहा की भारत सरकार द्वारा बिल मे कही ऐसा नही कहा गया है कि आप लोगो की नगरिकता पर सवाल उठाया जा रहा है। इसलिये आप लोग अफवाहो पर बिल्कुल ध्यान ना दे। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस आप लोगो की हर तरह से मदद करने को तैयार रहती है। बैठक में दुर्गापुरी वार्ड के सभासद सादिक हुसैन ने चैकी इंचार्ज को भरोसा दिलाया कि हम लोग पुलिस की हर संभव मदद के लिये तैयार है। नेहरु नगर वार्ड के सभासद फैसल ने अपनी बात रखते हुये कहा कि जिस तरह पुलिस जनता का सहयोग करती है। उसी तरह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग भी पुलिस का सहयोग करे। पत्रकार आसिफ हुसैन व राशिद अली सिद्दीकी ने पीस कमेटी की बैठक के दौरान कहा जिस तरह यहां की अवाम ने अमन शान्ति का पैगाम दिया है हर मुश्किल की घड़ी मे हिन्दु-मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे का दामन नही छोड़ा है। उसी तरह पुलिस की भी जिम्मेदारी बनती है कि यहाँ की जनता का भरपूर सहयोग करे और एरिया टू एरिया जा कर सम्मानित लोगो से मिलकर उनकी राय भी जाने। आसिफ हुसैन ने चैकी इंचार्ज को बताया कि जिले की खूबी रहीं है कि जब श्री राम मन्दिर जैसे फैसले के दौरान भी यहाँ की जनता ने शांति का पैगाम दिया है। चैकी इंचार्ज रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया बस आप लोगो से यही उम्मीद करता हूं की आप लोग पुलिस का सहयोग करेंगे। इस मौके पर नावेद अहमद, अलीम जावा, मंजर अब्बास, शब्बर रिजवी, अब्बास, परवेज रिजवी के अलावा सिविल चैकी मे तैनात सिपाही सुनील, राम जी तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!