एसएम न्यूज24टाइम्स /आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का कहना है कि भाजपा नेताओं की चंदा चोरी के कारण श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य आगे नही बढ़ पा रहा है।भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कहा कि डेढ़ साल बाद भी श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है।उनका कहना था कि इसकी वजह भाजपा नेताओं की चंदा चोरी है। उन्होंने कहा कि करोड़ो रामभक्त मंदिर के लिए दान कर रहे है और भाजपा के नेता उससे 13 गुना माल कमा रहे है। आम आदमी पार्टी के नेता के अनुसार भाजपा के नेता चंदा चोरी कर रहे है इसलिए राम मंदिर का निर्माण नही हो पा रहा।
Related Posts
संजय सिंह के अनुसार अगर भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, उनके भतीजे और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खाते की जांच करा ली जाए तो यह साबित हो जाएगा। संजय सिंह ने बताया कि मेयर के भतीजे ने 20 फरवरी को एक जमीन 20 लाख की खरीदी और 11 मई को वही ज़मीन राम जनभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेच दी। मेयर के भतीजे ने 20 फरवरी को एक ज़मीन 20 लाख की खरीदी और 11 मई को वही ज़मीन राम जनभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेच दी।नए दस्तावेज सामने पेश करते हुए संजय सिंह ने बताया कि अयोध्या के कोट रामचंदर में 14 लाख 80 हजार के मालियत की जमीन जगदीश प्रसाद को महंत देवेंद्र प्रसाद से 10 लाख रुपये में मिल जाती है, मेयर के भतीजे दीप नारायण को इसी इलाके में 35 लाख 60 हजार की जमीन 20 लाख रुपये मिल जाती है और श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट को एक करोड़ 60 लाख की जमीन चार करोड़ में मिलती है। इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी के मेयर और उनके भतीजे का नाम भी सामने आ रहा है।
संजय सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर राम मंदिर के नाम पर हुई भूमि खरीद में धांधली की सुनवाई हो और चंदा चोरों को जेल भेजा जाए। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि मात्र 2 करोड़ की जमीन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले में छह दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।उन्होंने कहा कि जमीन खरीद का मामला उठाने के बाद भाजपा नेताओं ने मुझपर राजनीति करने का आरोप लगाया है। संयज सिंह के अनुसार रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास, रामलला के पैरोकार रहे महंत धर्मदास और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भी मामले की ईडी और सीबीआई से जांच कराने की मांग कर चुके हैं। भाजपा बताए क्या ये धर्मगुरु भी राजनीति कर रहे हैं?समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

