ग्राम पंचायत शुक्लाई हमारी कर्म भूमि है: अनुज कुमारी
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
कार्यसमिति का गठन, हुई खुली बैठक
बाराबंकी। रविवार को प्राथमिक विद्यालय शुक्लाई में ग्राम प्रधान अनुज कुमारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव सौम्या सिंह की उपस्थिति में ग्राम पंचायत कार्यसमिति के गठन हेतु खुली बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अनुज कुमारी ने ग्राम सभा के विकास कार्यों की प्रस्तावित सूची सचिव सौम्या सिंह को सौंपते हुए ग्राम वासियों से विकास कार्यों को गति देने के लिए सहयोग की अपील भी की। अनुज कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम सभा शुक्लाई हमारी कर्म भूमि है और यहां की जनता ने मुझे हमेशा बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। बैठक में शौचालय निर्माण, आवास, राशन वितरण में घटतौली, साफ सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम दास यादव, मनोज कुमार, राकेश कुमार, कुंज बिहारी गौतम, राम सहारे गौतम, राम करन यादव, प्रकाश यादव, राम ज्यावन यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

