100 ग्राम मारफीन/चोरी की 26 अदद मोटर साइकिल सहित शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार,
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 26 अदद मोटर साइकिल सहित व 100 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.06.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा शातिर आटोलिफ्टर चन्दन प्रसाद पाठक पुत्र वैरागी राम पाठक निवासी ग्राम गुदगुदियापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा को जैदपुर अण्डर पास थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01अदद चोरी की मोटर साइकिल, 100 ग्राम अवैध मारफीन व निशादेही पर 25 अदद चोरी मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली नगर पर मु0अ0स0-566/21 धारा 41/379/411/413/414/419/420 भादवि व मु0अ0सं0-567/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त जनपद गोण्डा का रहने वाला है और बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। इसने बीएससी (आईटी)-2008, व एमबीए-2013 किया है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह लुधियाना(पंजाब) में रेडबुल कम्पनी में एरिया सेल्स मैनजर तथा हिन्दुस्तान लीवर एवं डीएस ग्रुप कम्पनियों में काम कर चुका है एवं अब लुधियाना में स्टॉल मशीन की रिपेरिंग का कार्य करता है और वहीं से इसे मारफीन के नशे की लत लग गयी। मारफीन की लत के कारण बाराबंकी के टिकरा से मारफीन लेने के लिए बाराबंकी आता था। जनपद बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या आदि जनपदों से मोटर साइकिलों को मास्टर चाभी लगाकर लॉक खोल कर चोरी कर लेता था। मोटर साइकिल को चोरी करने के उपरान्त टिकरा जाता था और वहां से मारफीन खरीदकर वापस अपने घर गोण्डा चला जाता था । इस तरह इसके द्वारा 26 मोटर साइकिलों को चोरी किया गया। चोरी की गयी मोटर साइकिलों को ग्राम नेवलापुर थाना विशेषरगंज जनपद बहराइच में ले जाकर लोगों को पुलिस नीलामी की गाड़ी बताता था और मोटर साइकिलों की वास्तविक कीमत बताकर लोगों से 5-6 हजार रूपये ले लेता तथा शेष पैसा मोटर साइकिल ट्रांसफर होने पर लेने के लिए कहता था क्योंकि ग्राम नेवलापुर के कई लोग लुधियाना में काम करते है जो उसके परिचित थे और जिसके कारण नेवलापुर गांव में भी आना जाना था जहां लोग उसे जानते थे। जनपद बाराबंकी के शहर क्षेत्र में हुई कई मोटर साइकिल की चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज में पहने हुए जूते से भी इसकी पहचान की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त-चन्दन प्रसाद पाठक पुत्र वैरागी राम पाठक निवासी ग्राम गुदगुदियापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा- बीएससी आईटी, एमबीए)
बरामदगी का विवरण –
1- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 41 W 3695
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-565/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित)
2- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 41 AK 7764
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-457/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित)
3- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 41 AL 5849
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-480/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित)
4- मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर नम्बर UP 41 AJ 1240
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-482/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित)
5- मोटर साइकिल होण्डा ड्रीम नम्बर UP 41 Y 4215
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी से सम्बन्धित)
6- मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर नम्बर UP 41 P 6972
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी से सम्बन्धित)
7- मोटर साइकिल होण्डा साइन नम्बर UP 41 AJ 2370
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी से सम्बन्धित)
8- मोटर साइकिल हीरो नम्बर UP 34 AM 9093
(थाना कोतवाली नगर बाराबंकी से सम्बन्धित)
9- मोटर साइकिल स्पलेन्डर नम्बर UP 32 EU 4928
(थाना इन्दिरा नगर लखनऊ से सम्बन्धित)
10- मोटर साइकिल पैसन प्रो नम्बर UP 32 FB 6096
(थाना गोमतीनगर लखनऊ से सम्बन्धित)
11- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 41 AH 5922
(थाना चिनहट लखनऊ से सम्बन्धित)
12- मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर नम्बर UP 32 HS 4573
(थाना हसनगंज लखनऊ से सम्बन्धित)
13- मोटर साइकिल स्पलेन्डर आई-स्मार्ट नम्बर UP 32 JM 9266
(थाना विभूतिखण्ड लखनऊ से सम्बन्धित)
14- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 32 HY 4298
(थाना चिनहट लखनऊ से सम्बन्धित)
15- मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर नम्बर UP 32 KT 9832
(थाना चिनहट लखनऊ से सम्बन्धित)
16- मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर नम्बर UP 32 HJ 6456
(थाना चिनहट लखनऊ से सम्बन्धित)
17- मोटर साइकिल पैसन प्रो नम्बर UP 42 AE 6201
(थाना कोतवाली अयोध्या से सम्बन्धित)
18- मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 30 AF 1994
19- मोटर साइकिल स्पलेन्डर आई-स्मार्ट नम्बर UP 41 Y 3044
20- मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर प्रो नम्बर PB 10 FB 3292
21- मोटर साइकिल पैसन प्रो नम्बर UP 32 GL 3494
22- मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर नम्बर UP 32 JF 3459
23- मोटर साइकिल हीरो होण्डा नम्बर UP 32 EH 2242
24- मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर नम्बर UP 32 DQ 5933
25- मोटर साइकिल सुपर स्पलेन्डर नम्बर UP 34 AK 8430
26- मोटर साइकिल पैसन प्रो नम्बर UP 32 KL 6251
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

