अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाराबंकी में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन…..
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
वामा सारथी के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया-

बाराबंकी दिनांक 21 जून 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद एवं जनपद बाराबंकी की वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अन्विता प्रसाद द्वारा पुलिस लाइन परिसर के अन्दर आवासित एवं कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत योग करने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने आदि के बारें में जागरूक किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Related Posts
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

