जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में योग महोत्सव का हुआ आयोजन

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ० बब्बू सारंग, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में दिनांक 21.06.2021 को समय 07:00 बजे से योग महोत्सव का आयोजन कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत किया गया।
इस सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, डॉ० बब्बू सारंग, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर सपत्नीक, श्री विश्वनाथ, अपर जिला जज प्रथम श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश, एस०सी० / एस०टी० एक्ट, श्री आशीष वर्मा, अपर जिला जज, पॉक्सो एक्ट, श्री उमाकान्त जिन्दल, अपर जिला जज, द्वितीय श्रीमती नेहा आनन्द, अपर जिला जज, तृतीय डा० रीमा बन्सल, अपर जिला जज, चतुर्थ, सुश्री फरीदा बेगम, अपर जिला जज, पाक्सो, श्रीमती पूजा विश्वकर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, श्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज (त्वरित) श्री कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज (त्वरित) श्रीमती पूनम सिंह II मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अशोक कुमार XII, सिविल जज (सी०डि०), सुश्री प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री कुमुद उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री विराटमणि त्रिपाठी, सिविल जज (जू०डि०) श्री अजय कुमार मिश्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अमरनाथ, अपर सिविल जज (जू०डि०) सुश्री कामाक्षी सागर, अपर सिविल जज (जू०डि०) त्वरित, श्री अशोक कुमार, अपर सिविल जज (जू०डि०) त्वरित द्वारा योग महोत्सव में प्रतिभाग कर योग किया गया।
डा० उमाकान्त गिरि, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, अम्बेडकरनगर की देख-रेख एवं डा० ललित कुमार तिवारी, योग प्रशिक्षक, आयुष विभाग, योग वेलनेस सेन्टर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आलापुर, अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद न्यायालय में आयोजित योग महोत्सव में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं जनपद न्यायालय के उपस्थित कर्मचारियों को योग राया गया। इसके अतिरिक्त जनपद न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण द्वारा जूम एप्प से आन-लाइन इस योग महोत्सव में प्रतिभाग कर योग किया गया।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!