टांडा। टांडा में घाघरा नदी का पानी उफान पर है, जिससे माझा उल्टहवा क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। दिल शेर पुरवा के ग्रामीण चारों तरफ नदी के पानी से गिर गए हैं। नदी का पानी बढ़ने से बड़ी नाव को भी ग्रामीणों ने उतारने से रोक दिया है।
ग्रामीणों का मानना है कि नदी में पानी अब इतना अधिक है कि नाव कहीं भी बन सकती है जिससे बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए एहतियात के तौर पर टांडा की तरफ से जाने वाली करीब सभी नाव को अपनी रोक दिया गया है। नदी का पानी फैलने से जानवरों को खिलाने वाली चरी व घास फूस सब बह गई है। माझा उल्टहवा क्षेत्र में पालतू पशुओं को खिलाने के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। माझा क्षेत्र में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। माझा उल्टहवा के दिल शेर पुरवा की स्थिति काफी खराब है। नदी का पानी यदि ऐसे ही बड़ा तो माझा क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।एसडीएम बोले माझा क्षेत्र के प्रधान से बना है संपर्क: टांडा में घाघरा नदी के बढ़ने से माझा उल्टहआ समेत केवटला के अलावा कई क्षेत्र प्रभावित होते हैं। एसडीएम अभिषेक पाठक का कहना है कि वह माझा उल्टहवा व केवटला के प्रधान के संपर्क में बने हैं। इन प्रधानों के अनुसार माझा क्षेत्र की स्थिति अभी ठीक है, कहीं भी आबादी के अंदर जलभराव नहीं हुआ है।
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
Related Posts

