भाकियू जिला इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की मासिक बैठक गोकुल नगर स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा और संचालन जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद ने किया। बैठक में हाल ही में बेमौसम बरसात में नष्ट हुई मेंथा फसल के मुवाअजे की मांग सहित जनपद के सरकारी केंद्रों पर बिक रहे हाइब्रिड धान के बीजों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को आयोजित इस बैठक में जनपद के थानों में किसानों के हो रहे उत्पीड़न पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके साथ ही बेमौसम बरसात में खराब हुई मेंथा फसल का सर्वे कराकर किसानों को सरकार से सहायता राशि दिलाये जाने का मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया गया।मांगपत्र यह मांग भी की गई जब सरकारी केंद्रों पर हाइब्रिड धान की खरीद का लक्ष्य 33 प्रतिशत है, तो उसकी बिक्री भी उसी के मुताबिक कराई जाए। सरकारी केंद्रों पर बिक रहे हाइब्रिड धान के बीजों पर तत्काल रोक लगाई जाये। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ दोहरा चरित्र अपना रही है। जब हाइब्रिड ज्वार का एमएसपी अलग से निर्धारित है तो हाइब्रिड धान का भी अलग से एमएसपी तय किया जाए। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि केसीसी किसान का प्रीमियम उसके द्वारा प्रार्थना पत्र देकर मांग करने पर किया जाये, ना कि वह बीमा नही कराना चाहता है। इसकी मांग करने पर। उन्होंने ये भी कहा कि मेंथा पूर्वांचल के अधिकांश जनपदों की के कैश क्रॉप है। जिले में बेमौसम बरसात से लगभग 80 प्रतिशत टमाटर, खरबूजा, तरबूज सहित फूलों की खेती में नुकसान हुआ है। जिसका तत्काल मुआवजा दिया जाए ताकि किसान खरीफ की बुवाई कर सके। इसके अलावा बैठक के अंत मे भाकियू के पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष विद्या प्रसाद व पूर्व संगठन मंत्री चै. वंश बहादुर सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर रामहर्ष वर्मा, अनुपम वर्मा, लायकराम, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, शांति भूषण सिंह, राम सेवक रावत, व रईश अहमद समेत आदि उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

