बाराबंकी। महिला की आत्महत्या करने की फर्जी सूचना से पुलिस हलकान रही। घर का दरवाजा तोड़ पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर ले गई। स्वस्थ होने की सूचना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। मामला कस्बे के मोहल्ला सरावगी का है। यहां पर नागा पुर गांव के निवासी नसीम अहमद ने 8 वर्ष पहले मकान बनवाया था। जिसके बाद वह सऊदी अरब चला गया उसकी पत्नी शमा बानो इसी मकान में रहती है। पति की गैरमौजूदगी में देवर तौफीक उसके साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों इसी मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे।मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद से वह घर नहीं आया था। गुरुवार की सुबह महिला ने 112 पर पुलिस को जहर खाकर आत्महत्या की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद पीआरवी ने टिकैतनगर थाने पर मामले की जानकारी दी मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो महिला कमरे में चुपचाप लेटी हुई थी। महिला पुलिस ने शमा को हिरासत में ले लिया और चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई जहां पर जांच में वह स्वस्थ पाई गई, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया की महिला ने 112 पर फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी जिसको घर से निकाल लिया गया था जांच में वह सुरक्षित है महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है।
: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

