अचेतावस्था में आजमगढ़ में मिला युवक

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
जहांगीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर निवासी एक
मंगलवार की रात में अचेतावस्था में सीमावर्ती जनपद आजमगढ़ में मिला। इसौरी नसीरपुर निवासी काशीनाथ विश्वकर्मा लुधियाना शहर में रहकर नौकरी करता है। सोमवार को वह अपने पिता जियालाल विश्वकर्मा के निधन की खबर सुनकर घर आ रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को काशीनाथ फैजाबाद पहुंचा था। फैजाबाद पहुंचने पर उसकी बात परिजनों से हुई थी, मगर उसके बाद वह मंगलवार को तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दी। मंगलवार को युवक के अचेतावस्था में आजमगढ़ जिले में होने की खबर परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अस्पताल ले गए। युवक के अनुसार रास्ते में ही वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। इलाज के बाद परिजन उसे घर लाये हैं। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा रही है।

Don`t copy text!