संक्रमण की रोकथाम को लेकर सीडीओ ने की बैठक, दिये निर्देश

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो, प्रयासों के संबंध में विस्तृत रूप गहन समीक्षा करते हुए जनपद में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, गैस पाइप लाइन, वैक्सीनेशन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, निगरानी समिति,बैड, के बारे में समीक्षा करते आवश्यक दिशानिर्देश दिए है। संक्रमण की रोकथाम के लिए सेम्पलिंग कार्य को तेजी से कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की टीम द्वारा स्वास्थ्य मॉनिटरिंग करते हुए मेडिकल किट उपलब्ध कराने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, कोविड वैक्सीन लगाए जाने आदि कार्यो को तेजी से कराया जाए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीकेएस चैहान द्वारा बताया गया कि जनपद में 23 जून को कुल पाॅजिटिव केस 19789, जनपद में कुल उपचारित केस 19522, जनपद में प्राप्त पाॅजिटिव मरीज 04, आज उपचारित हुए केस 03, वर्तमान में कुल जनपद में एक्टिव केस 48, जनपद में कुल एक्टिव केसों के अन्तर्गत होम आइसोलेशन में केस 33, सर्विलांस टीम द्वारा 24 घण्टे में सर्वे किये गये व्यक्तियों की संख्या अरबन में 111, सर्विलांस टीम द्वारा 24 घण्टे में सर्वे किये गये व्यक्तियों की संख्यारूरल में 263, आरटीपीसीआर द्वारा कुल लिये गये सैम्पल 1658, एंटीजेन द्वारा कुल लिये गये सैम्पल 1870 है। उन्होंने बताया कि जनपद में तीन लाख से अधिक व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है, जिसमें से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन 262573 तथा 18 वर्ष से अधिक 44 वर्ष तक आयु के लगाये गये टीका की संख्या 54042 है। बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!