सलमानी समाज ने किया पूर्व विधायक अरशद खान का स्वागत
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। ऑल इंडिया जमाते सलमानी के जिला कार्यालय देवा रोड निकट अस्करी हाल दुर्गापुरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व जौनपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान पहुँचे। उनके जनपद आगमन पर जमाते सलमानी के जिला अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद हफीज सलमानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान सभी नेताओं के बीच एक बैठक की गयी। बैठक का मुख्य मुद्दा आने वाला 2022 के विधानसभा चुनाव रहा। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर डॉ. नासिर खान, मो. वैस सलमानी, इरशाद मलिक, अजय अवस्थी, फैजान अंसारी, रिजवान सलमानी मंत्री, शमीम चैधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

