सपा ने नेहा आनन्द को बनाया प्रत्याशी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

पूरे दम खम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी सपा: गोप

बाराबंकी। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने नेहा सिंह आनंद को जनपद के सपा शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से नेहा सिंह आनंद को बाराबंकी सपा का उम्मीदवार बनाया गया है जीत का दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। आगे अरविंद सिंह गोप ने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट होकर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा करती है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि नेहा सिंह आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है पार्टी प्रत्याशी को पूरे दमखम से चुनाव लड़ाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी राजेश यादव राजू, जैदपुर विधायक गौरव रावत, आशीष सिंह आर्यन सहित सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!