कप्तान सुजाता सिंह के नेतृत्व चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन तमंचा के तहत नानपारा कोतवाली बैठक संपन्न

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें एसएम न्यूज24टाइम्स

सजग होकर करे असलहे की सुरक्षा – अपर पुलिस अधीक्षक -(आप्रेशन तमंचा के तहत लोगो को किया जागरूक –

बलहा(बहराइच)लोगो को सुरक्षा और संरक्षा के लिए असलहे दिए गए है लोग इसे संभाल कर इसे बेटे की तरह हिफाजत करे, यदि कोई आसपास असलहे का निर्माण या गलत प्रयोग कर रहा है तो उसकी जानकारी सम्बन्धित थाने को दे उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।उक्त बातें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने राजा बाजार चौकी नानपारा में लोगो को संबोधित करते हुए कही।आप्रेशन तमंचा के तहत कप्तान सुजाता सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में असलहा धारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब संभ्रांत लोग है हर तरह से चौकस रहे।एडिशनल ने कहा कि बंदूक के साथ साथ कारतूस की पूरी डिटेल और इसका इस्तेमाल तथा खोखा की पूरी डिटेल रखे। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा की आप सब ऑपरेशन तमंचा का उद्देश्य को सही तरीके से सुन और समझ ले तथा हम सबका एक दूसरे का पूरक बनते हुए सहयोग करें।श्री सिंह ने कोविड़ वैक्सीन लगवाने का भी लोगो से आह्वान किया।मीटिंग में अन्य लोगों के अलावा इचार्ज सुरेश यादव,अरविंद यादव सहित तमाम पत्रकार और आधा सैकड़ा से अधिक असलहाधारी मौजूद रहे।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!