पुलिस की मुठभेड़ में गौतस्कर गिरफ्तार, सिपाही घायल बीती रात जैदपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

जैदपुर-बाराबंकी। एक बार फिर जनपद की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ मे गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। जैदपुर कोतवाली के तेजतर्रार प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने मुखबिर की सूचना पर बदमाश को पकड़ने के लिये गढ़ा लगाया इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार जैदपुर के ग्राम मेहंदीपुर क्षेत्र में बीती रात को बाइक सवार दुर्दांत बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान गैंगेस्टर एक्ट, गौकशी और तस्करी जैसी संगीन मामलों में वांछित 25 हजार का ईनामी अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया वही उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान भी बदमाशों का गोली का शिकार हो कर घायल हो गया। घायल बदमाश और सिपाही दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी यमुना प्रसाद भी पहुंचे हैं। एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद ने बताया कि मेहंदीपुर चैराहे के पास से बदमाशों के गुजरने की सूचना पर जैदपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान हरख की तरफ जा रहे बुलेट सवार दो लोगो को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। बदमाशों की तरफ से चलायी गोली लगने से पुलिस टीम में शामिल सिपाही संजय सिंह घायल हो गया। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने भी फायर किए जिसमे गोली लगने के बाद एक बदमाश घायल होकर बुलेट समेत गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान ग्राम टेरा निवासी जियाउल्लाह पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। अपराधी व घायल सिपाही दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

25 हजार का था ईनामी

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी जियाउल्लाह पर एक दर्जन से ज्यादा पशु तस्करी, गौकशी व तस्करी के केस दर्ज हैं। जियाउल्लाह पर सफदरगंज थाने से 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!