डीसी मनरेगा ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत करन्द में नरेगा से खोदे जा रहे तालाब का डीसी मनरेगा नरेन्द्र द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा नरेंद्र द्विवेदी ने श्रमिकों से मनरेगा योजना के बारे में जानकारी ली तथा मनरेगा योजना में किसी प्रकार कमियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। श्री द्विवेदी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए गाँवो में तालाबो का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। साथ ही आप लोग अपनी ही ग्राम पंचायत मनरेगा योजना के तहत कार्य कर सकते है। श्री द्विवेदी ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खुले में होने वाले शौच को रोकने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। शौचालय बनवाने में जरुरतमंदों को परेशानी न हो, इसके लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जा रही है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाह, अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश, ग्राम प्रधान विजय कुमार, ग्राम रोजगार सेवक सीता कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!