महेन्द्र यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा कर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर
अम्बेडकरनगर-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी के सिपाही महेंद्र यादव के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति आज जिला अस्पताल अम्बेडकनगर के ब्लड बैंक में समाजवादी युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के युवा समाजवादियों ने गर्मजोशी से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एम.एल.सी हीरालाल यादव ने कहा कि “नर सेवा ही असली नारायण सेवा होती है” और रक्तदान महादान होता है। राम शकल यादव ने कहा कि “रक्तदान एक वास्तविक अस्तित्व बखाना और परोपकारी प्रस्ताव है, जो दूसरों के साथ एक जुटता दिखाता है” और उनके मुद्दे,परेशानियों के लिए चिन्तन करता है ।
शंखलाल मांझी ने कहा कि,”जाना चाहते हो अगर किसी के दिल में एक ही रास्ता है वह है रक्तदान करके”।
उक्त कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राम शकल यादव ,एम.एल. सी हीरालाल यादव ,शंखलाल मांझी ,विशाल वर्मा ,शेष कुमार वर्मा ,मुजीब अहमद सोनू,अजीत यादव,विद्यावती राजभर ,डॉ. अभिषेक सिंह,धर्मेंद्र यादव ,मनोज यादव ,मनजीत मौर्या, अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
अदनान खान,शहबाज खान ,धर्मेंद्र यादव,अंकित यादव,प्रेम मिश्रा, गुलशन वर्मा, श्वेता यादव,सतीश ,अमित,उदय यादव,विपिन यादव, आलोक सिंह यादव,अमर,दीपेंद्र यादव,संतोष ,गुलशन,गुलाब, अमन,पंकज,अतुल पाल आदि लोगों ने रक्तदान किया।

