तो आज से पटरी पर आ सकता है अभियान

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अम्बेडकरनगर कोरोना से बचाव का टीका लगाने का अभियान लगातार चौथे दिन भी प्रभावित रहा। टीके का ऐसा संकट हो गया है कि गांवों में शिविर लगना बंद हो गया है। बीते 25 जून से कम आयोजित हो रहा टीकाकरण का सत्र तो बुधवार को केवल एक जगह तक ही सिमट कर रह गया।
कोरोना टीके की खुराक की कमी लोगों पर भारी पड़ रहा है। जिले में टीका लगवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। बुधवार को तो सभी अस्पतालों से लोगों को निराश लौटना पड़ा। इसमें जिला अस्पताल भी शामिल रहा। हालांकि बुधवार के दिन 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए बुकिंग नहीं हुई थी। इससे थोड़ी राहत रही, लेकिन सभी अस्पतालों से पहला ही नहीं दूसरा टीका लगवाने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग इससे चिंतित अवश्य है। साथ ही टीकाकरण की अभियान को पूर्ववत गतिशील बनाने की दिशा में प्रयासरत भी है। स्वास्थ विभाग का प्रयास रंग भी लाया है। बीते 24 घंटे के भीतर 5800 अतिरिक्त खुराक स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा ने बताया कि टीके की अतिरिक्त खुराक गुरुवार तक आ रही है। उन्होंने दावा किया कि गुरुवार से टीकाकरण का सत्र फिर से नियमित हो जाएगा।पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!