बैंक गई महिला से उचक्कों ने पार किए 50 हजार

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

जहांगीरगंज। बैंक गई महिला का उचक्कों ने 50 हजार रुपये पार कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित यूनियन बैंक शाखा का है। ककरापार निवासिनी अवधराजी बुधवार को बैंक से पैसा निकालने गई थी। पीड़िता के मुताबिक उसने चेक के माध्यम से 80 हजार रुपये की निकासी की थी। 50 हजार रुपये की गड्डी झोले में रखकर बाकी 30 हजार रुपये की गिनती की जा रही थी। पैसा गिनने के बाद जब नकदी झोले में रखने लगी तो वह सन्न रह गई। पहले से झोले में रखा 50 हजार नकदी गायब था, जबकि झोला नीचे से कटा हुआ था।
आननफानन में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष शंभूनाथ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर उचक्कों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। बाद में महिला थाने पहुंच अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!