मृतक युवक की पहचान करने के लिए थाना खैरी घाट की एक नई पहल

युवक की पहचान करने के लिए लगवा रही है जगह जगह बैनर

बहराइच आपको बताते चलें कि दिनांक 25-6- 2021 को सुबह करीब 9:45 पर थाना खैरी घाट जनपद बहराइच क्षेत्र अंतर्गत गोपाल पुत्र बिहारी गौतम ग्राम पंचायत बेलहन के गन्ने के खेत में एक सर कटी लाश बरामद हुआ था जिसको तेजाब डालकर पूरी तरह से जला दिया गया था इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी इसी क्रम में थाना खैरी घाट ने एक नई पहल शुरू करते हुए उस युवक की पहचान करने के लिए जगह जगह बैनर लगवाना शुरू किया है इसमें चौकी बेबाही के कांस्टेबल वीरपाल यादव रामकुमार यादव मठिहा मोड़ व तहसील मिहिपुरवा में बैनर लगाकर युवक की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद के लिए जनता को जागरूक किया है

Don`t copy text!