तेज रफ्तार ट्रक ने मारुती में मारी टक्कर, एक दर्ज घायल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर बारांकी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मारुती वैन मे सवार करीब एक दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी घायलो को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। चिकित्सको ने वहां अधिकतर घायलो को फर्श पर लिटाकर प्राथमिक उपचार किया। सभी के गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार बुढवल रामनगर चैराहे पर फतेहपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 42 बी.टी. 5311 ने मारुती वैन संख्या यूपी 32 एफए 1394 मे जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे मारुती वैन के समीप ही दुकान मे जाकर घुस जाने के साथ कोहराम मच गया। आस पास मौजूद लोग मदद के लिये दौड़ पडे़। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी भिजवाया। वहंा से सभी लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुनील शर्मा पुत्र केशव राम उम्र 25 वर्ष निवासी मरकामऊ थाना बदोसराय जिला बाराबंकी, तुलसीराम पुत्र हुसैनी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गुड़ियापुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर, सूरज मिश्र पुत्र रामराज 20 वर्ष निवासी बिदवारा सीतापुर, रामगुलाम पुत्र रामखेलावन उम्र 25 वर्ष निवासी गुड़ियापुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर, अतीक अहमद पुत्र शैद अहमद उम्र 18 वर्ष निवासी बाबूपुर थाना रामपुर कला सीतापुर, मोहित पुत्र इंदु शर्मा 18 वर्ष निवासी जानकीपुरम लखनऊ प्रदीप शर्मा पुत्र राम मिलन उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गर्री थाना रामनगर बाराबंकी, राजेश पुत्र रामलाल उम्र करीब 32 निवासी भरवा थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर गंम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलो को सीएचसी भिजवाये जाने के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। यह घटना सुबह 8ः30 बजे के करीब घटित हुई है। अधिकतर घायलो को सीएचसी रामनगर मे बेड भी नसीब न हुआ फर्श पर लिटाकर प्राथमिक उपचार हुआ। मारुती वैन एक बारात से लौट रही थी। तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रक लखनऊ की ओर से आ रहा था।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

