सपा छोड़ इन्द्रजीत समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी ऊर्जावान साथियों का हम कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं। उक्त उद्गार पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने शुक्रवार को ओबरी आवास पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत सिंह रावत को उनके समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात् कही। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल इन्द्रजीत रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्व समाज का हित सुरक्षित हैं। डाॅ.पी.एल.पुनिया विकास पुरूष ही नही कर्मयोगी सांसद रहे हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाकर जनपद के हर घर को बिजली से रोशन किया हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में पवन कुमार यादव, सुशील वर्मा, रवीन्द्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार, राममनोहर, मंजू गौतम आदि शामिल रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!