बिजली के आवाजाही से ग्रामीण परेशान, विभाग बना बौना
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भीषण गर्मी मे बिजली की आवाजाही से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों का जन जीवन अस्त व्यस्त रहा विजली विभाग सुचारू रूप से निर्वाध विजली सप्लाई दे पाने मे विधुत विभाग बौना दिखाई पड रहा है। बताते चलें कि विद्युत वितरण उपकेंद्र कोटवाधाम का बुरा हाल है तीन दिनों से कोटवाधाम मन्दिर के सामने का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे गुरुवार को बदलवा दिया गया लेकिन विद्युत सप्लाई 11 बजे रात को लगाई गई और रात भर मे कई बार कटौती की।इस केन्द्र पर तैनात संविदा कर्मी मनमानी अधिक कर रहे हैं। गुरुवार की रात करीब 10बजे अरियामऊ के दर्जनो विद्युत उपभोक्ता उपकेंद्र पर पंहुच कर विरोध जताया तब सप्लाई चालू किया। कोटवाधाम चैराहे का ट्रांसफार्मर महीनों से खराब है जिसे बदलवा कर कोटवाधाम के अन्दर के ट्रांसफार्मर पर लोड कम पडे तभी ट्रांसफार्मर जलने से बचेंगे और निर्वाध बिजली की आपूर्ति हो सकती है। यह बात विजली विभाग के अभियंताओं को मौके पर आकर समस्या का समाधान करना चाहिए।किन्तु जो उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी बताते हैं वैसा करके ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी मे बार बार बिजली की कटौती करके परेशान किया जा रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

